Site icon Yashbharat.com

कोरोना के संकटकाल में मां सेक्टर में बड़े युवाओं के लिए नौकरी के अवसर

images 61

Bhopal. कोरोना काल के बाद से फार्मा सेक्टर में नई दवाओं के उत्पादन पर जहां जोर आ चुका है, वहीं अब इससे जुड़े डिस्ट्रिब्यूटिंग सेक्टर के लिए रोजगार के नए अवसर खुल चुके हैं। हम यहां बात कर रहे हैं एमआर यानी मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की।

ग्रेजुएशन के बाद खुलते हैं रास्ते
बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल के दम पर दवा कंपनियों के लिए डॉक्टर्स को कन्वेंस करने वाले एमआर अब जरूरी नहीं की सिर्फ बीएससी या फार्मा डिग्री होल्डर हों। गुड कम्युनिकेशन स्किल के कारण कई स्ट्रीम वाले युवा एमआर की जॉब के लिए रुझान दिखा रहे हैं। ग्रेजुएशन के बाद कई कंपनियां एमआर के क्षेत्र में मौके दे रही हैं और बहुत से युवा एमबीए या अन्य कोर्स के साथ इसे पढ़ाई के दौरान भी कर रहे हैं।

कोरोना काल में हो रहे हैं ऑनलाइन प्लेसमेंट
कंपनियों द्वारा ऑनलाइन प्लेसमेंट भी कोरोना काल के दौरान किए जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द नई दवाओं को वे मार्केट में लॉन्च कर सकें। फार्मेसी सेक्टर में कई नई दवाओं के निर्माण कार्य की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। ऐसे में दवा कंपनियों द्वारा डीलिंग के लिए एमआर भी बड़ी संख्या में चाहिए होंगे। बेहतर है कि इस फील्ड में करियर बनाने वाले यह मौका भुनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें।

Exit mobile version