Site icon Yashbharat.com

कोरोना की ख़तरनाक रफ्तार, बीते 24 घंटे में 68020 नए केस, 291 लोगों की मौत

Corona yashbharat

Corona yashbharat

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति एक बार फिर बिगड़ती हुई नजर आ रही है। संक्रमण के नए मामलों के कारण कोरोना बीमारी के कारण रोज होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ते जा रहा है। बीते 24 घंटे की बात की जाए तो देशभर में 68020 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं इन दौरान 291 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह ये आंकडे़े जारी किए हैं। गौरतलब है कि साल 2021 में 20 मार्च रविवार को पहली बार एक दिन में 300 से ज्यादा लोगों की मौत दर्ज की गई है। वहीं 63000 से ज्यादा नए संक्रमित केस मिले थे। कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में लगातार 18वें दिन भी वृद्धि दर्ज की गई। महाराष्ट्र में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है और बढ़ते खतरे से बीच रविवार को मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए।

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वरिष्ठ अधिकारियों और कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक में सख्त संदेश देते हुए कहा कि यदि कोरोना संबंधित गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया तो लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों के लिए तैयार रहना चाहिए। गौरतलब है कि फिलहाल महाराष्ट्र सरकार ने सभी पाबंदियों को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। फिलहाल मुंबई में 5 या उससे अधिक संक्रमित पाए जाने पर सोसायटियों को सील किया जा रहा है।

बैठक में टास्क फोर्स के सदस्यों ने आशंका जताई कि महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के दौरान 40 हजार से ज्यादा नए मामले मिल सकते हैं। महाराष्ट्र में धारा-144 लागू कर दी गई है। महाराष्‍ट्र में शनिवार रात से थिएटरों को बंद कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क पाए जाने पर अब 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

Exit mobile version