Site icon Yashbharat.com

कोतवाली पुलिस की अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर

IMG 20231017 WA0014

कटनी। कोतवाली पुलिस की अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर हैआगामी विधामसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए जिले में आचार सहिंता लगने के बाद जिला पुलिस द्वारा हर अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए सक्रियता के साथ अवैध कार्यो पर लगाम लागई जा रही है।

इस तारतम्य में कोतवाली पुलिस द्वारा 24 घंटे के दौरान चोरी आर्म्स एक्ट स्थायी वारंटी अवैध शराब जैसे अपराधों पर कार्यबाही कर लागाम कसी जा रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर सिटी पुलिस द्वारा हर अवैध कार्य पर कार्यबाही की जा रही है।

जिसमे कोतवाली टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर वाहन चोरी के आरोपी राजू भूमिया को बाइक समेत गिरफ्तार किया व अवैध हथियार लेकर घूमने बाले आरोपी अंकुश गोस्वामी को धर दबोचा ओर स्थायी वारंटी राजू बर्मन को चंदी की दफाई से गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही अवैध शराब का धंधा करने बाले आरोपियों से सराय मोहल्ला से 18 पाव देशी निषाद स्कूल के पीछे से 5 लीटर कच्ची शराब सावरकर वार्ड से 18 पाव देशी व सुभाष चौक से 36 पाव देशी शराब जप्त की है इनके साथ ही वाहन चेकिंग अभियान के तहत माई नदी के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर व काली फ़िल्म की 10 वाहनों का चालान काटा व एक वाहन का न्ययालय चालान बनाया गया*

Exit mobile version