Monday, April 20, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिड़ला बन सकते हैं लोकसभा अध्यक्ष

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha Speaker) के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस अब लगभग खत्म हो गया है। एएनआइ के मुताबिक, कोटा से बाजेपी के सांसद ओम बिड़ला (Om Birla) अगले लोकसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। माना जा रहा है कि ओम बिड़ला लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर आज नामांकन कर सकते हैं। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम की अटकलें थी।

लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए ओम बिड़ला को 10 पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है।
– शिवसेना (Shiv Sena)
– अकाली दल (Akali Dal)
– नेशनल पीपुल्स पार्टी (National People’s Party)
– मिज़ो नेशनल फ्रंट (Mizo National Front)
– एलजेपी (Lok Janshakti Party)
– वाईएसआर कांग्रेस (YSRCP)
– जेडीयू (Janta Dal United)
– अन्नाद्रमुक (AIADMK)
– अपना दल (APNA DAL)
– बीजेडी (Biju Janata Dal)

बीजेपी सांसद ओम बिड़ला ने वर्किंग प्रेसिडेंट जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है, मैं सिर्फ एक कार्यकर्ता के रूप में मिलने गया था। वहीं, ओम बिरला की पत्नी अमिता बिड़ला ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व और खुशी का क्षण है। इसके लिए हम कैबिनेट के बहुत आभारी हैं।

बता दें कि सांसद बनने से पहले ओम बिड़ला तीन बार कोटा सीट से विधायक भी रह चुके हैं। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बिड़ला ने कोटा संसदीय सीट से कांग्रेस के राम नारायण मीणा को 2.5 लाख से अधिक मतों से हराया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply