कोझिकोड विमान हादसा: कुछ यात्रियों का चल रहा इलाज, मृतकों-घायलों के परिवार को दिया गया मुआवजा
एयर इंडिया के सीएमडी राजीव बंसल ने सात अगस्त को कोझीकोड हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान हादसे पर कहा कि अबतक 21 यात्रियों सहित दो पायलटों की मौत हो गई।
लगभग सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दो यात्रियों का अभी भी उपचार चल रहा है। एक यात्री की फिजियोथेरेपी और एक अन्य की प्लास्टिक सर्जरी की जा रही है।
Insurance agency has paid all the injured & families of the deceased. They've already been paid interim compensation. We've also received first tranche of interim compensation for aircraft that we lost: Air India CMD on AI Express flight crash-landing at Kozhikode Airport on Aug7 https://t.co/NrwkqbJRM1
उन्होंने आगे कहा, ‘बीमा एजेंसी ने मृतकों और सभी घायलों के परिवारों को भुगतान कर दिया है। उन्हें पहले ही अंतरिम मुआवजा दिया जा चुका है। हमें उस विमान के अंतरिम मुआवजे की पहली खेप भी मिल गई है जो हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।’
बता दें कि वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारत आ रहा एयर इंडिया का विमान कोझिकोड हवाई अड्डे पर उतरते वक्त फिसलकर खाई में गिर गया था और दो हिस्सों में बंट गया था।
इस हादसे में पायलट और सह-पायलट सहित 21 लोगों की मौत हो चुकी है। विमान में 190 यात्री सवार थे।
हादसे में घायल हुए लोगों को स्वयंसेवकों और प्रशासन की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
चिकित्सा अधिकारी ने बताया था कि घटनास्थल पर पहुंचकर घायल यात्रियों को निकालने वाले 26 स्वयंसेवकों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।