Site icon Yashbharat.com

कोच्चि मेट्रो का बड़ा फैसला, यात्रियों को साइकिल ले जाने की दी अनुमति

yashbharat breaking

कोच्चि। कोच्चि मेट्रो का बड़ा फैसला, यात्रियों को साइकिल ले जाने की दी अनुमति । कोच्चि के रहने वालों के लिए खुशखबरी है। कोच्चि में साइकिल का उपयोग काफी होता है साथ ही इसका इस्तेमाल करने वाले भी बढ़े हैं। इसी को देखते हुए कोच्चि मेट्रो ने शहर भर में मेट्रो के अंदर अपनी साइकिल को मुफ्त में ले जाने की अनुमति देने का फैसला किया है।

कोच्चि मेट्रों के अधिकारियों के मुताबिक अभी चुनिंदा स्टेशनों पर साइकिल ले जाने की सुविधा मिलेगी । कोच्चि मेट्रो शुरू में चांगमपुझा पार्क, पलारीवट्टोम, टाउन हॉल, एर्नाकुलम दक्षिण, महाराजा कॉलेज और एलामकुलम मेट्रो स्टेशनों सहित छह स्टेशनों से साइकिल के प्रवेश की अनुमति देगा।
वर्तमान में प्रवेश और निकास इन छह स्टेशनों तक सीमित रहेगा। कोच्चि मेट्रो यात्री आदगे भी इस पर विचार करेगी और अगर भारी मांग होती है तो सेवा को सभी स्टेशनों तक बढ़ाया जाएगा। कोच्चि मेट्रो के एमडी, अतिरिक्त मुख्य सचिव अलकेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमने गैर-मोटर चालित मोड के साथ एंड-टू-एंड कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए मेट्रो के अंदर साइकिल की अनुमति दी है। लोग फिटनेस और व्यायाम के महत्व को भी भली भांति जानते हैं।

 

Exit mobile version