कॉस्मेटिक फैक्ट्री पहुंचा तानाशाह किम जोंग उन ने कहा खूबसूरत हो गई हैं महिलाएं

सियोल। उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग-उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जबानी तकरार बढ़ गई है। उन ने धमकी दी है कि उसके पास परमाणु हथियार हैं और यदि किसी भी देश ने हमला करने की कोशिश की, तो वह इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

वह गाहे-बगाहे सेना की तैयारियों ओर मिसाइल परीक्षण कर दुनिया को चौंकाता रहता है। मगर, इस बीच तानाशाह की एक अलग ही तस्वीर सामने आई है। वह अपनी पत्नी री-सोल जू के साथ कॉस्मेटिक फर्म पर पहुंचे। इस दौरान उनकी बहन किम यो-जॉन्ग भी उनके साथ मौजूद थी। उन्होंने कहा कि कॉस्मेटिक इंडस्ट्री को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करना होगा।

किम जोंग उन ने फैक्ट्री के कर्मचारियों का शुक्रिया आद करते हुए कहा कि कॉस्मेटिक फर्म ने कई कोरियाई महिलाओं को सुंदर बनाया है। अमेरिका और उसके सहयोगियों से तनातनी के बीच उन जिस तरह समय निकालकर प्योंगयांग की इस कॉस्मेटिक फैक्ट्री में पहुंचे हैं, उससे कई विश्लेषक भी चौंक गए हैं।

दरअसल, किम अक्सर मिसाइलों और हथियारों के साथ नजर आते रहे हैं। ऐसा पहली बार है कि वह साबुन और सौंदर्य उत्पादों के साथ दिखें हैं। इतना ही नहीं किम ने कंपनी की प्रशंसा की और विश्व स्तरीय सौंदर्य प्रसाधन बनाने के लिए कहा।

kim jong cosmtic2

बता दें कि इससे पहले इस फैक्ट्री का दौरा तानाशाह किम जोंग उन के पिता किम जोंग-इल ने 14 साल पहले किया था।

हाल ही में अमेरिका के रक्षा सचिव जिम मैटिस ने कहा कि उनका देश उत्तर कोरिया को एक परमाणु शक्ति देश के रूप में कभी भी स्वीकार नहीं करेगा।

Exit mobile version