कटनी। कटनी के कैमोर से बड़ी खबर आ रही है। कैमोर के लालनगर पहाड़ी में भीषण आग लग गई। आग कैसे लगी फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग बुझाने की कोशिश जारी हैं। आपको बता दें कि कैमोर के इस पहाड़ में वन्य प्राणी भी रहते हैं। पहाड़ी काफी विस्तृत है जो यहां से कई किलोमीटर के एरिया में हैं। इसी पहाड़ी में पाषाण कालीन वस्तुएं तथा कई तरह की जड़ी बूटी भी मिलती हैं।
विस्तृत विविरण प्राप्त हो रहा है।।I

