Saturday, May 16, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

कैमरामेन से कैमरा छीनकर जाह्नवी-ईशान ने की खूब मस्ती, सामने आई तस्वीरें

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म “धड़क” 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों फिल्म की जमकर प्रमोशन में बिजी हैं।

Yashbharat

दोनों को अक्सर एक साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है। वहीं अब जाह्नवी और ईशान फिल्म का प्रमोशन कर मुंबई वापिस लौट आए हैं।

Yashbharat

हाल ही में दोनों की मुंबई एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान दोनों की एयरपोर्ट पर खूब मस्ती देखने को मिली।

Yashbharat

अक्सर कैमरों के सामने स्टाइल के साथ पोज देने वाले जाह्नवी और ईशान का एेसा अंदाज नहीं देखा होगा।

Yashbharat

दरअसल, दोनों ने कैमरा पकड़कर खुद तस्वीरें क्लिक की। उनके चुलबुला अंदाज को वहां मौजूद सब लोगों ने काफी पसंद किया।

Yashbharat

इस दौरान जाह्नवी व्हाइट कुर्ता ड्रैस पहने हुए हमेशा की तरह सिंपल और क्यूट अंदाज में नजर आईं। वहीं ईशान भी व्हाइट शर्ट के साथ जींस पहने कैजुअल लुक में काफी डैशिंग लग रहे हैं।

Yashbharat

फिल्म की बात करें तो जाह्नवी और ईशान की फिल्म “धड़क” 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। ये फिल्म मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है।

Yashbharat

इस फिल्म से जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब देखना है कि फिल्म को लोग कितना पसंद करते हैं।

Yashbharat

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply