Site icon Yashbharat.com

केरल के कोच्चि में बॉलीवुड सिंगर निकिता गांधी के म्यूजिक कॉन्‍सर्ट के दौरान भगदड़ में चार लोगों की मौत 46 घायल

105500621

कोच्चि: केरल के कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीयूएसएटी) में शन‍िवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां निकिता गांधी के म्यूजिक कॉन्‍सर्ट के दौरान हुए भगदड़ हादसे में चार लोगों की मौत हो गई 46 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताब‍िक, घटना शन‍िवार शाम करीब 7 बजे की है। कार्यक्रम शुरू होने के बाद जब बारिश होने लगी तो इसे सुन रहे लोग सभागार की ओर दौड़ पड़े। इसी वजह से भीड़ उमड़ी। इसके बाद भगदड़ होने से यह दुखद घटना घटी।

बताया गया है क‍ि यह घटना टेक फेस्ट के हिस्से के रूप में आयोजित एक म्यूजिक कॉन्‍सर्ट के दौरान हुई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मशहूर बॉलीवुड सिंगर निकिता गांधी ऑडिटोरियम में परफॉर्म कर रहीं थी।

Exit mobile version