Site icon Yashbharat.com

कृषि अभियांत्रिकी के स्टुडेंट्स तकनीकी नवाचार के लिए चयनित

fff

जबलपुर । देश में स्थित आटोमोबाइल आधारित अनुसंधान में महारत प्राप्त राष्ट्रीय स्तर सोसाइटी ऑफ आटोमोटिव इंजीनियर्स (एस.ए.ई.) द्वारा विश्व शान्ति विश्वविद्यालय के अंतर्गत महाराष्ट्र इंस्टीटयूट ऑफ टेप्नालाजी, पुणे में आयोजित तकनीकी नवाचार पर मशीन डिजाइन पर आधारित प्रतियोगिता ”तिफान २०१९” में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर के पॉच छात्रों ने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुये राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में अगले चरण हेतु अपना स्थान सुरक्षित किया। कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन ने इस उपलब्धि पर कहा कि सही लगन, जतन एवं कर्म के साथ ही सही दिशा में हमारे छात्र-छात्राओं के कार्य करने से ही उपलब्धि प्राप्त होती है। जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के पांच तेजस्वी छात्रों विशाल बैरागी, धर्मेन्द्र कुमार, विशाल पटेल, शिवानी गुप्ता एवं टोनी राठौर ने अथक परिश्रम द्वारा विवि की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेकर अगले चरण हेतु चयनित हुये। इस तकनीकी टीम ”जाबालियन” का नेतृत्व प्रो. धनंजय कदम ने किया। पुणे में छात्रों का मार्गदर्शन महाविद्यालय के पूर्व छात्र जॉन डियर ट्रेक्टर कम्पनी में आर. एण्ड डी. प्रमुख प्रकाश चन्द्र राय ने किया।
छात्रों ने बनाया ओनियन हारवेस्टर का डिजाईन
राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में ओनियन हारवेस्टर (खेत में मिट्टी से प्याज निकालने एवं साफ करने की मशीन) को डिजाइन कर प्रस्तुत किया गया। सोसाइटी ऑफ आटोमोटिव इंजीनियर्स द्वारा प्रथम स्तर पर कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जनेकृविवि जबलपुर के छात्र चयनित होकर उत्कृष्ठ उपलब्धि हासिल की। यह कार्य अधिष्ठाता डॉ. आर. के. नेमा, फार्म मशीनरी एवं पॉवर के विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया वहीं प्रो. आर.के. दुबे एवं डॉ. अविनाश गौतम का तकनीकी सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Exit mobile version