Site icon Yashbharat.com

कुल्लू में पीएम मोदी बोले, कांग्रेस व भ्रष्टाचार को कोई नहीं कर सकता अलग

pm modi 2017112 114919 02 11 2017

कुल्लू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में कहा कि आपका प्यार मुझ पर कर्ज है, इसे ब्याज सहित चुकता करूंगा। ये चुनाव हिमाचल की जनता लड़ रही है और जनता ने भाजपा को जिताने और कांग्रेस को कड़ी से सजा देने का मन बना लिया है।

मोदी ने कहा कि हिमाचल में इस बार तीन-चौथाई बहुमत से भाजपा की सरकार आ रही है। यहां का चुनाव पार्टी या प्रत्याशी नहीं, जनता लड़ रही है। यहां भाजपा की सरकार बने, जिन्होंने हिमाचल को लूटा, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। पूरी सल्तनत को बटन दबा कर उखाड़ फेंकें। यही लोकतंत्र की शक्ति है, मताधिकार की ताकत को कम न आंकें।

पीएम ने कहा कि इस बार हिमाचल के सामने नया इतिहास रचने का अवसर है। तीन-चौथाई बहुमत से सरकार बनाएं। उनके मुताबिक, कांग्रेस और करप्शन को कोई अलग नहीं कर सकता। जैसे पेड़ और जड़ें जुड़ीं वैसे इन दोनों का हाल। हर दिन दुश्मन पैदा होते हैं, मेहनत करनी पड़ती है। क्या देवभूमि में दानव होना चाहिए? वन माफिया, खनन, ट्रांसफर माफिया, टेंडर माफिया, ड्रग माफिया दानव है कि नहीं?

उनके मुताबिक, मनाली कभी गुलज़ार होता था। अब कोई जवान बेटा आता है तो माता पिता चिंतित होते हैं। यह ड्रग माफिया ने हाल किया कुल्लू मनाली का। कौन बचाएगा नई पीढ़ी को। मोदी की रैली में भारी भीड़ उमड़ी है।

मोदी ने कहा कि सरकार चुनते समय सावधानी न बरती तो युवाओं का भविष्य खतरे में। बदलिए इतिहास। पांच साल कांग्रेस, भाजपा पांच साल…अब न करें ऐसा। भाजपा को लंबे समय के लिए मौका दें।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता नहीं आता, मैदान खाली है। पता है, हार रहे हैं। कांग्रेसी चुनाव के लिए काम नहीं कर रहे हैं, मेरा पुतला जलाने का काम करेंगे। नोटबंदी की टीस है।

उन्होंने जनता से कहा कि आपने मोदी को माफ किया क्योंकि हिम्मत का काम था लेकिन जिनके बोरे के बोरे मोदी ने निकलवाए, वे पुतले ही जलाएंगे।

अब वे जानते हैं कि मोदी बेनामी संपत्ति पर नकेल कसेगा, इसलिए मुझ पर दबाव बना रहे हैं। हिम्मत के साथ फैसले जनता का आशीर्वाद। मोदी को डराने के खेल बंद करो कांग्रेस वालों। हम सच के सामने साष्टांग होते हैं, झूठ के सामने नहीं।

इससे पहले आज पीएम मोदी ने ऊना और कांगड़ जिले के पालमपुर में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम की रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी।

Exit mobile version