Site icon Yashbharat.com

कुलपति ने किया 2019 कैलेंडर का विमोचन

जबलपुर । जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2019 का नवीन कृषि कैलेन्डर एवं कृषक डायरी का विमोचन करते हुये कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन ने इसे कृषकों, वैज्ञानिकों, कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं और छात्रों के लिये बहुउपयोगी बताया। इसमें कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां संग्रहित की गई है। इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संका डॉ. पी.के. मिश्रा, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉं. धीरेन्द्र खरे, संचालक शिक्षण डॉ. एस.डी. उपाध्याय, संचालक विस्तार सेवाएं श्रीमति डॉ. ओम गुप्ता, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. व्ही.के. प्यासी, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. आर.एम. साहू, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय डॉ. आर.के. नेमा, समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. दिनकर शर्मा, लेखा नियंत्रक श्री दुखीराम महोबिया, उपलेखानियंक डॉ. यू.के. खरे, डॉं. एम.के. हरदहा, प्रभारी तकनीकी प्रकोष्ठ डॉ. एम.एस. भाले, प्रशासनिक तकनीकी अधिकारी डॉं. अनय रावत, डॉं. टी.आर. शर्मा, तकनीकी अधिकारी इंजी. शरद जैन, सुरक्षा अधिकारी डॉं. योगेश मोहन शर्मा, डॉं. अमित शर्मा, आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version