Site icon Yashbharat.com

कुठला थाना क्षेत्र पहरूआ मंडी के पास खड़ी एक मोपेड की डिक्की से 2 लाख पार

images 1

Katni : कुठला थाना क्षेत्र पहरूआ मंडी के पास खड़ी एक मोपेड की डिक्की से 2 लाख पार हो गए। कुठला थाना अंतर्गत पहरूआ मंडी के पास एक मोपेड की डिक्की से अज्ञात बदमाशों ने दो लाख रूपये पार कर दिए।

कुठला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खम्हरिया माध्यमिक शाला-2 में पदस्थ शिक्षक सुमंत नामदेव अपनेी बेटी की शादी के लिए रकम निकालने बैंक से 2 लाख रूपए निकाले थे और रूपये मोपेड की डिक्की में उन्होंन रख लिए।

इस दौरान वे अपने परिचितों को शादी का कार्ड में बाट रहें थे। कार्ड देते हुए वे पहरूआ क्षेत्र पहुंचे यहां पर वाहन खड़ा कर वे आस-पास अपने परिचितों को कार्ड दे रहें थे। वापस लौटने पर जब उनके द्वारा मोपेड की डिक्की खोली तो उनके रूपए डिक्की से गायब थे।

परेशान होकर वे कुठला थाने पहुंंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहरूआ में मौजूद क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मोपेड के आसपास 2 से तीन युवक खड़े हुए थे।

गौरतलब है कि आचार संहिता के चलते सभी  चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग पुलिस द्वारा की जा रही है।  कहीं डिक्की तो कहीं बाइक और कार से  कैश की  जप्ती पूरी शिद्दत से जारी है। वाहनों को रोकने वाली पुलिस की नजर से से यह चोर  आखिर कैसे बच गए।

 

 

Exit mobile version