Site icon Yashbharat.com

कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन एजुकेशन के साथ शुरू की ऑनलाइन पेरेंट्स मीटिंग

e book leptop

e book leptop

जबलपुर। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) जारी है। इसका असर हर किसी पर देखा जा रहा है।

वहीं लॉकडाउन (Lockdown in india) के चलते ऑनलाइन एजुकेशन (Online Eucation) का चलन तेजी से बढ़ा है। स्कूल व कॉलेज बंद होने के बावजूद स्टूडेंट की पढ़ाई में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। जिसकी पीछे सबसे बड़ी वजह है देश में स्टूडेंट उपलब्ध ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को जरिया बनाकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। ये प्लेटफॉर्म तेजी से उभर कर सामने आ रहा है। शुरुआत में ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कते जरूर हुई लेकिन धीरी-धीरे अब स्टूडेंट व टीचरों ने खुद को भी ऑनलाइन एजुकेश तरीके में ढाल दिया है।

ऑनलाइन हो रही है पेरेंट टीचर मीटिंग
इसको देखते हुए शिक्षकों ने पेरेंट टीचर मीटिंग (पीटीएम) भी ऑनलाइन करन शुरू कर दिया और तो और और मिड टर्म एग्जाम भी ऑनलाइन ही हो रहे हैं। स्कूल ेने अपने स्टूडेंट्स के पेरेंट्स के लिए ऑनलाइन पीटीएम का आयोजन किया।

यानी अब भारतीय इंटरनेट की बुनियादी संरचना ऑनलाइन एजुकेशन की दिशा में बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा है। यही कारण है कि जबलपुरमें इसका तेजी से विस्तार हो रहा है। ऑनलाइन पाठ्यक्रम के मामले में शहर तेजी सेकदमताल कर रहा है।

कैसे हुई ऑनलाइन पेरेंट टीचर मीटिंग
स्कूल ने हर पेरेंट को समय दे दिया था। हर एक टाइम स्लॉट में हर एक पेरेंट से टीचर से इंटरेक्ट कर रहे थें। हर एक पेरेंट को 10-10 मिनट का समय दिया जा रहा था, ताकि सभी पेरेंट से बराबर बातचीत हो सके। पेरेंट अपने- अपने समयानुसार लॉगिन कर रहे थे। यह पूरी पेरेंट टीचर मीटिंग ऑनलाइन चली। बिल्कुल वैसे ही जैसे स्कूल में पेरेंट एक एक कर टीचर से मिलते हैं। वहीं टीचर बच्चों के बारे में बातचीत करती है। यह पहली दफा हो रहा है। पर यह ऑनलाइन पेरेंट टीचर मीटिंग पूरी तरह कामयाब रही।

Exit mobile version