Site icon Yashbharat.com

Jabalpur news: तौलिया से गला कसा फिर पत्थर से कुचल दिया युवक का सिर, कुंडम में वारदात

29b0c514 19d3 40d0 b70d 88bb4e9198fa 1604667890

जबलपुर। jabalpur news जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर कुंडम kundam में शुक्रवार को एक युवक की हत्या murder कर फेंकी गई लाश मिली। युवक का गला तौलिया से कसा गया। फिर चेहरे और सिर को पत्थर से कुचल कर पुलिया के नीचे फेंक दिया गया था। घटनास्थल की सर्चिंग में मिले मोबाइल से उसकी पहचान हुई। युवक शातिर वाहन चोर था। एक वर्ष पहले कटंगी पुलिस ने उसे तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर 10 बाइक जब्त की थी। वह दो हजार रुपए में बाइक चुरा कर कबाड़िय़ों को बेच देता था। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि उसकी हत्या में गिरोह के गुर्गे शामिल हो सकते हैं।

चेहरे और सिर को पत्थर से कुचल कर पुलिया के नीचे फेंक दिया था

अमेहरा पुलिया के नीचे मिली थी लाश
कुंडम पुलिस ने बताया कि अमेहरा पुलिया के नीचे दोपहर में 24 वर्षीय युवक की लाश मिली। गले में तौलिया लिपटा मिला। गले में कसाव के निशान हैं। जिससे प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या गला कसकर की गई है। पहचान मिटाने के उद्देश्य से चेहरे को बेरहमी से पत्थर से कुचल दिया गया था। घटनास्थल के आसपास की सर्चिंग में एक मोबाइल मिला। शाम पांच बजे के लगभग युवक की पहचान 50 किमी दूर बजरिया मोहल्ला जगदीश मंदिर कटंगी निवासी रूपलाल बर्मन उर्फ छोटू बर्मन (24) के रूप में हुई। सूचना पाकर उसके परिजन कुंडम के लिए रवाना हुए।
गुरुवार को घर से निकला था रूपलाल
कटंगी पुलिस से पिता भाई लाल बर्मन की फोन पर बात हुई। बताया कि कुछ दोस्तों के साथ वह गुरुवार सुबह निकला था। शाम पांच बजे तक बात हुई थी। उसके बाद से मोबाइल बंद बता रहा था। पुलिस उसके साथ आखिरी बार दिखे युवकों की तलाश में जुटी है। पूछताछ के दौरान पता चला कि रूपलाल आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ चोरी सहित कई प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पैसों के लेन-देन या बंटवारे के विवाद में हत्या हुई होगी।

रूपलाल बर्मन की जीवित अवस्था की फोटो

बाइक चोरी से आया था चर्चा में
रूपलाल बर्मन पहली बार बाइक चोरी से चर्चा में आया था। 28 अक्टूबर 2019 को कटंगी और क्राइम ब्रांच की पुलिस ने रूपलाल सहित उसके गिरोह के भरत बर्मन, लखन बर्मन व शिवम बर्मन को गिरफ्तार किया था। चारों से 10 बाइक जब्त हुई थी। चारों ने सात थाना क्षेत्रों कुंडम, कटंगी, बेलबाग, कोतवाली, मझौली, सिविल लाइंस, गढ़ा से उक्त बाइक चुराई थी। वे दो-दो हजार रुपए में बाइक ओमती क्षेत्र निवासी कबाड़ी राजा खान और मुजम्मिल खान को बेच देते थे।

Exit mobile version