कीचड़ में बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अनोखा धरना, सड़क निर्माण की मांग

कीचड़ में बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अनोखा धरना, सड़क निर्माण की मांग

कटनी -सीवर लाइन के कार्य के बाद बदहाल हुई सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए कीचड़ में बैठकर धरना दिया। प्रदर्शन विवेकानंद चौक, रामनिवास सिंह वार्ड, फॉरेस्टर वार्ड एवं कावसजी वार्ड क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर किया गया।

 

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम एवं प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र निर्माण की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कें लंबे समय से खराब स्थिति में पड़ी हैं, जिससे बारिश के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है।

 

स्थानीय नागरिकों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढों और फिसलन भरे कीचड़ के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों ने मांग की कि सीवर कार्य पूर्ण होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का निर्माण कराया जाए।

 

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

 

धरना प्रदर्शन में दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, सोनू गुप्ता, राजा जगबनी, कमल पांडे एवं लखन चौधरी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version