Monday, May 25, 2026
Latest:
jabalpurLatest

किस निजी अस्पताल को कितने रेमडेसिवर इंजेक्शन उपलब्ध कराये गये, प्रशासन देगा जानकारी

जबलपुर। आशीष शुक्ला। किस निजी अस्पताल को कितने रेमडेसिवर इंजेक्शन उपलब्ध कराये गये इसकी जानकारी प्रशासन देगा । यह पहल जबलपुर कलेक्टर कर्ममवीर शर्मा ने की है।

जिला प्रशासन द्वारा कल सोमवार से निजी अस्पतालों को प्रतिदिन उपलब्ध कराये जा रहे रेमडेसीवीर इंजेक्शन जानकारी आम नागरिकों को प्रचार माध्यमों के जरिये दी जायेगी ।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि निजी अस्पतालों को उपलब्ध कराये जा रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन की जानकारी पब्लिक डोमेन में डालने मुख उद्देश्य इसकी वितरण, उपलब्धता और उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम