Site icon Yashbharat.com

किसान आक्रोश रैली में हादसा, स्वागत मंच गिरने से कई विधायक घायल

akrosh rally indore final 2019611 135551 11 06 2019 m

इंदौर। किसान कर्जमाफी पर सरकार को घेरने के लिए आज इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में किसान आक्रोश रैली आयोजित हो रही है। इसी रैली के लिए जगह-जगह स्वागत मंच लगाए गए थे। इसी दौरान राजमोहल्ला इलाके में लगा भाजपा का मंच गिर गया। इस मंच पर महापौर मालिनी गौड़, सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेंद्र हार्दिया के अलावा कई नेता मौजूद थे। मंच गिरने की वजह से विधायक हार्डिया को चोट भी आई। इसके अलावा महू की विधायक उषा ठाकुर को भी चोट आई है। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा सांवेर के पूर्व विधायक राजेश सोनकर भी घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया है।

Exit mobile version