Site icon Yashbharat.com

किसानों से बोले पीएम मोदी, आज न रुपया घिसता है, न गलत हाथों में जाता है

modi dugrapuja

PM Modi Farmers Samwad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान निधि योजना की सातवीं किस्त किसानों के खातों में जमा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस कार्यक्रम में पीएम ने जैसे ही बटन दबाया, 9 करोड़ किसानों के खातों में 18000 करोड़ रुपए जमा हो गए। इसके बाद पीएम ने किसान से संवाद किया और संबोधित किया। पीएम ने कहा कि एक समय देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि रुपया दिल्ली से चलता है तो घिसता है, और घिसता है तो हाथों में लगता है और फिर गलत हाथों में चला जाता है। पीएम मोदी ने कहा, आज ऐसा नहीं होता। दिल्ली से पैसा सीधा किसानों के खातों में जमा होता है।

Exit mobile version