Site icon YASHBHARAT.COM

किसानों को मिलेगा उपज का वाजिब दाम

IMG 20241218 WA0017 1 1

कटनी। कृषि उपज मंडी प्रांगण में भावांतर भुगतान योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में विधायक संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक मोती कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल, महापौर शशांक श्रीवास्तव और कलेक्टर विशेष गढ़पाले मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भगवान बलराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि किसानों को लाभ की अनिवार्यता ही भावान्तर भुगतान योजना का मुख्य उद्देश्य है। किसानों को सीधे लाभ मिले, इसमें किसी तरह का भ्रष्ठाचार और बिचौलिये ना आयें, इसलिये भाव के अन्तर की शेष राशि सीधे किसानों के खाते में जायेगी। जमीनी कठिनाईयों को दूर करने का प्रयास सरकार सतत् रुप से कर रही है। बड़वारा विधायक मोती कश्यप ने भावान्तर भुगतान योजना की सराहना की। उन्होने कहा कि यह योजना किसानों के हित के लिये है। ताकि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके। अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिये प्रेरित करने की बात भी जनप्रतिनिधियों को उन्होने कही। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटेल ने योजना की प्रशंसा करते हुये भाव के अन्तर को समाप्त करने के लिये मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को प्रारंभ करने की बात कही। महापौर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 16 अक्टूबर से किसानों के लिए उनकी फसल का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए भावांतर भुगतान योजना लागू की गई है। इसके तहत कृषक की फसल विक्रय की अंतर की राशि शासन द्वारा भुगतान की जाएगी।

पहले दिन तीन किसानों ने बेची अपनी उपज
भावान्तर भुगतान योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दिन कटनी कृषि उपज मंडी में 3 कृषकों ने अपनी उपज इस योजना के तहत विक्रय की। इसमें ग्राम देवडोंगरा के कृषक सुनील पाण्डेय ने 15 बोरी उड़द की बिक्री की। तो वहीं ग्राम सहसपुरा के कृषक रुद्र प्रताप सिंह ने 2 बोरीे उड़द का विक्रय कर इस योजना का लाभ लिया। इसके साथ ही पडुवा निवासी पुरषोत्तम पटेल ने भी 27 बोरा उड़त भावांतर भुगतान योजना के शुभारंभ अवसर पर बेची।

इनकी रही मौजूदगी
इस दौरान कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष संतोष राय, जिला योजना समिति सदस्य पीताम्बर टोपनानी, मण्डी उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा निषाद, केडीए उपाध्यक्ष सत्यव्रत त्रिपाठी, सहित अन्य मंडी सदस्य, पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन, एसडीएम राजेन्द्र पटेल, प्रभारी मंडी सचिव संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।

Exit mobile version