Site icon Yashbharat.com

किराना दुकानदारों, रिटेल एवं थोक कारोबारियों के लिए इस कंपनी ने पेश किया जबरदस्त फेस्टिव ऑफर जानें इसमें क्या है खास

images 13

नई दिल्लीबिजनेस टू बिजनेस डिजिटल प्लेटफॉर्म SOLV ने आगामी फेस्टिव सीजन सीजन के मद्देनजर खुदरा एवं थोक दुकानदारों, एफएमसीजी और HoReCa (होटल, रेस्टोरेंट, कैफे) वर्ग के व्यापारियों के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है।

MSMEs के लिए काम करने वाले इस प्लेटफॉर्म ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि यह ऑफर दिवाली तक उपलब्ध रहेगा।

इस प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस फेस्टिव ऑफर के दौरान SOLV प्लेटफॉर्म से खरीदारी करने वाले किराना दुकानदारों, खुदरा एवं थोक व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को अच्छी छूट मिलेगी और वे रिवार्ड भी हासिल कर पाएंगे।

कंपनी की ओर से जारी रिलीज के मुताबिक इस खास ऑफर को इस प्रकार डिजाइन किया गया है, जिससे कोविड-19 की वजह से आर्थिक सुस्ती का सामना कर रहे छोटे कारोबारियों को मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि त्योहारों के मौसम में थोक एवं खुदरा दुकानदारों को सबसे अच्छी आमदनी होती है। हालांकि, इस वर्ष कोविड-19 की वजह से कारोबारियों के लिए त्योहारों का रंग फीका ना पड़ जाए, इसके लिए SOLV ने एक विशेष ऑफर की पेशकश की है।

कंपनी का कहना है कि इस ऑफर के तहत MSMEs के सस्ती कीमतों पर माल खरीदने व मुफ्त में डोरस्टेप डिलिवरी जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी। इससे उन्हें लागत घटाने और मुनाफा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कंपनी ने बताया है कि फिलहाल इस फेस्टिव ऑफर की शुरुआत दिल्ली, गुरुग्राम और बेंलगुरु रीजन के लिए की गई है। यह कार्यक्रम FMCG, खानपान, ग्रॉसरी, होटल, रेस्टोरेंट और कैफे सेगमेंट के लिए उपलब्ध है।

इस ऑफर के तहत खरीदारों को साइन-अप के साथ डिस्काउंट हासिल हो सकता है। इसके अलावा दुकानदारों के पास Buy More, Save More का लाभ भी हासिल कर सकते हैं।

इसके अलावा गोल्ड क्वाइन भी जीतने का मौका कारोबारियों के पास है।

 

Exit mobile version