jabalpur

काहे का ई चालान , व्यवस्था तो सुधारों

यातायात विभाग ने लोगों के घरों मे ई चालान भेजना चालू कर दिया है, लेकिन यातायात व्यवस्था में कोई सुधार देखने नही मिल रहा है । ऐसा ही नजारा कल देखने को मिला जब चैराहों के सिगनल बंद होने से वाहन चालकों में उहापोह की स्थिति निर्मित हो गयी।और चैराहे में चारो ओर खडे वाहनों के पहले निकलने के प्रयास के चलते जाम की स्थिति निर्मित हो गयी।
यातायात सिगनल हुए ठप्प
बल्देवबाग ,कपूर चैराहे के साथ ही अन्य चैराहों में लगे सिगनल अचानक ठप्प पड गए
जिस कारण यातायात व्यवस्था में अराजकता का माहौल निर्मित हो गया जिसके चलते लम्बें जाम की स्थिति निर्मित हो गयी।
आए दिन हो जाते है सिगनल बंद
क्षेत्रीय लोगों का कहना है बल्देवबाग चैराहे पर आए दिन सिगनल बंद हो जाया करता है जिससे वाहन चालक भ्रमित होकर हादसों का षिकार बन रहेे है। वही समस्या और विकराल उस समय हो जाया करती है जब स्कूल छूटता है ऐसी स्थिति में अत्यधिक भीड होने पर छात्र छात्राओं को असुविधा का सामना करना पडता है।
निजी कम्पनी कर रही रखरखाव
विडम्बना ये है कि यातायात सिगनलों के देखरेख की जिम्मेदारी एक निजी कम्पनी के पास है जिसे नगर निगम से एनओसी मिली हुई है जिसके बदले इस कम्पनी को व्यय नही किया जाता है ये कम्पनी विज्ञापनों से कमाई किया करती है लिहाजा इस कम्पनी का ध्यान भी विज्ञापनों में ज्यादा रहता है बजाए व्यवस्था दुरूस्त करने ।
वर्जन….इस समस्या की जानकारी मुझे भी मिली है कि यातायात विभाग द्वारा रिव्यू किया जा रहा है जहां तक सिगनल बंद होने की बात है तो यह बिजली के व्यवधान के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है ।
अमृत मीना. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply