Site icon Yashbharat.com

कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे कटनी से हजारों कार्यकर्ता

IMG 20230923 WA0013

कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे कटनी से हजारों कार्यकर्ता। भाजपा द्वारा निकाली जा रही पांचों जनआशीर्वाद यात्राओं को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है। प्रदेश की विधानसभाओं में पहुंची यात्राओं में शामिल पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जनता ने आशीर्वाद प्रदान किया है। जिसका समापन 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में होगा।

भोपाल में 25 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्राप्त होंगे आशीर्वचन

 

आगामी 25 सितंबर को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आव्हान पर भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है हम बहुत सौभाग्य शाली हैं की इस कार्यकर्ता महाकुंभ में विश्व के नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टण्डन ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही।

जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने बताया कि इस कार्यकर्ता महाकुंभ में बूथ समिति से लेकर ऊपर के सभी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। बड़े उत्साह के साथ कटनी जिले की चारों विधानसभाओं में हमारी हर स्तर की बैठक सम्पन्न हो चुकीं हैं। श्री टण्डन ने बताया कि हजारों की संख्या में कटनी जिले से कार्यकर्ता सम्मिलित होकर कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि भोपाल में विश्व के अग्रणी नेताओं में से एक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आगमन सौभाग्य की बात है। कार्यकर्ताओ में इस महाकुंभ को लेकर उत्साह है। कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां निरंतर जारी हैं। कटनी जिले से बडी संख्या में सभी कार्यकर्ता इस विशाल महाकुंभ में हिस्सा लेंगे।

जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन, विधायक श्री संदीप जायसवाल ने दी व्यवस्थाओं की जानकारी

पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अलका जैन, श्री रामरतन पायल, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष श्री मृदुल द्विवेदी, श्री रणवीर कर्ण उपस्थित थे संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष शुक्ला तथा आभार प्रदर्शन यात्रा प्रभारी मृदुल द्विवेदी ने किया।

 

Exit mobile version