Site icon Yashbharat.com

कार्ति चिदंबरम के 5 ठिकानों पर ED ने मारे छापे

2018 1image 10 04 112124000karti ll

नई दिल्लीः पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने आज तड़के छापेमारी की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आईएनएक्स मीडिया मामले से जुड़ी कथित अनिमित्ताओं के सिलसिले में अधिकारियों ने दिल्ली और चेन्नई स्थित पांच जगहों पर छापेमारी की। इनमें से एक ठिकाना दिल्ली के जंगपुरा में, जबकि चार अन्य चेन्नई में है।

बता दें कि इससे पहले ईडी ने साल 2007 के आईएनएक्स मीडिया को दी गई एफआईपीबी मंजूरी में कथित तौर पर अनियमितता से जुड़े धनशोधन के मामले में समन जारी किया था। ईडी ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ मई 2017 में धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) का मामला दर्ज किया था।

कार्ति पर लगा है यह आरोप
कार्ति 2007 में आईएनएक्स मीडिया लिमिटेड को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी आसान बनाने में अपनी भूमिका को लेकर जांच का सामना कर रहे हैं। उस दौरान उनके पिता पी. चिदंबरम केंद्रीय वित्तमंत्री थे। कार्ति पर एफआईपीबी की मंजूरी दिलाने में सहायता के लिए कथित तौर पर मुबंई की आईएनएक्स मीडिया (अब 9एक्स मीडिया) से 3.5 करोड़ रुपए प्राप्त करने का आरोप है। उस दौरान आईएनक्स के संचालक पीटर व इंद्राणी मुखर्जी थे।

Exit mobile version