Site icon Yashbharat.com

कान्हा टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र किसली में म‍िला नर बाघ का शव

14 02 2021 balaghat demo tiger

बालाघाट। कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघ की मौत हो गई हैै। मृत बाघ का शव किसली परिक्षेत्र के कोपेडबरी बीट के कक्ष क्रमांक 698 में शनिवार की शाम को मिला है। यह करीब 5 दिन पुराना बताया गया है। बाघ की मौत का कारण आपसी लड़ाई बताया गया है। बाघ की उम्र करीब 5से 6 वर्ष बताई गई है। इस वर्ष यह दूसरे बाघ की मौत है। इससे पहले खापा परिक्षेत्र के बम्हनी बीट में एक मादा बाघ का शव मिला था। जिसका शिकार किया गया था।

कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एसके सिंह ने बताया कि 13 फरवरी की शाम को वन अमला के द्वारा गश्ती क्षेत्र में की जा रही थी। उस दौरान किसली परिक्षेत्र के काेपेडबरी बीट कक्ष क्रमांक 698 में नर बाघ का शव देखा गया। इसकी सूचना गश्ती दल के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों तक दी गई। जिसके बाद मौके पर क्षेत्र संचालक, उपसंचालक कोर, बफर मौकेे पर गए और घटना स्थल का मुआयना किया। बाघ का शव सड़ गल गया था। करीब 4 से 5 दिन पुराना शव हो चुका था। निरीक्षण में पाया कि मृत बाघ के सभी पंजे, नाखून व दांत सुरक्षित हैं। क्षेत्र संचालक ने मृत बाघ की उम्र 5-6 वर्ष बताई है।

Exit mobile version