बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। आज दोपहर तक साफ हो जाएगा कि कर्नाटक का किंग कौन होगा। बता दें कि चुनाव बाद के सर्वेक्षणों में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा का जनता दल (एस) ‘किंगमेकर’ की भूमिका निभा सकता है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
कुल सीटें: 191\222
भाजपा
93
कांग्रेस
69
+जेडीएस
29
LIVE अपडेट्स
-बदामी सीट से सीएम सिद्धारमैया आगे, चामुंडेश्वरी से पीछे।
-रामनगर से कुमपास्वामी आगे।
-शिकारीपुरा सीट से येदियुरप्पा आगे।
-वरुणा सीट से सीएम सिद्धारमैया का बेटा जितेंद्र आगे।
सत्तारूढ़ कांग्रेस राज्य की 220, भाजपा 222, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) 199 और गठबंधन की साझेदार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 18 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 18, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) दो, स्वराज इंडिया पार्टी 11, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) तीनों पार्टियां ही सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। राज्य में 12 मई को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 72.36 प्रतिशत मतदान हुआ था।
उल्लेखनीय है कि राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था। आर.आर. नगर सीट पर चुनावी गड़बड़ी की शिकायत के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था। जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान टाल दिया गया था।