Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस के कार्यक्रम पर भाजपा ने कहा, मोदी की लोकप्रियता से कांग्रेस में घबराहट

2018 2image 09 35 557010300bjp ll

जबलपुर। कांग्रेस के विधिक विमर्श कार्यक्रम का काउंटर भाजपा ने किया। नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने शनिवार को प्रेसवार्ता बुलाकर कांग्रेस को आपातकाल लगाकर प्रजातंत्र कुचलने वाली पार्टी करार दिया। कहा केन्द्र में मोदी सरकार की लोकप्रियता से कांग्रेस घबरा गई है।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि संविधान की आड़ में एकाधिकार या कथित तानाशाही का आरोप लगाने वाले भूल जाते हैं कि उनकी पार्टी एक परिवार के हाथों तक सिमटकर रह गई है। भ्रष्टाचार में कांग्रेस डूबी हुई है। कांग्रेस ने देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था के निर्णय पर उंगली उठाकर कोर्ट की गरिमा को धूमिल करने का प्रयास किया है।

Exit mobile version