कांग्रेस से इतनी नाराजगी कि सिद्धू ने लिखित में जारी कर दिया बयान
MARCH 5, 2008 - New Delhi: Cricketer and politetion Navjot Singh Sidhu during a press conference in New Delhi on Wednesday, 05/03/2008. Photo by Shailendra Pandey/Tehelka
चंडीगढ़(रमनजीत/शर्मा) : कांग्रेस से नाराजगी जताने के बाद निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखित ब्यान देकर साबित कर दिया कि वह कांग्रेस से बेहद नाराज हैं। उन्होंने लिखित ब्यान दे लिखा कि तीन शहरों अमृतसर,जालंधर तथा लुधियाना के मेयर के चुनाव को लेकर हुए विचार-विमर्श में उन्हें शामिल नहीं किया गया और न ही किसी तरह की कोई राय ली जिसका मुझे बेहद दुख है। इतना ही नहीं मेरे ही शहर में मेयर पद की मीटिंग में मुझे बुलाया तक नहीं गया।
बता दें कांग्रेस ज्वांइन करने से लेकर विधानसभा चुनाव में टिकट देने और डिप्टी सी.एम. व कैबिनेट मंत्री बनने तक को लेकर चल रही पार्टी की सियासत अभी थमी नहीं है। निकाय व पर्यटन मंत्री बनने के बाद भी नवजोत सिद्धू ने महकमे के विस्तार की मांग उठाकर कैप्टन अमरेंद्र सिंह के लिए थोड़ी मुश्किलें पेश की थीं। उसके बाद से लेकर आज तक लगातार अपने आक्रामक रवैये के चलते काग्रेसियों में जगह बनाने वाले सिद्धू को मौका मिलते ही किनारे कर दिया जाता रहा है। सियासी कूटनीति का यह सिलसिला निकाय चुनाव के बाद अब मेयरों के चुनाव में भी जारी रहा। शायद यही वजह है कि तीनों में से किसी भी शहर में मेयरों के चुनाव को लेकर सिद्धू की आधिकारिक तौर पर ड्यूटी नहीं लगाई गई है। देखा जाए तो निगम उन्हीं के विभाग के अंतर्गत आते हैं, इसके बावजूद सिद्धू को मेयर चुनाव मामले से दूर रखा गया।