Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस ने सोच-समझकर दिया है हार्दिक को पाटीदार आरक्षण का ऑफरः कपिल सिब्बल

kapil sibal

नई दिल्ली/अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में अहम किरदार निभा रहे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को कांग्रेस द्वारा दिए गए सकारात्‍मक समर्थन को सार्वजनिक करते हुए बताया कि आरक्षण पर कांग्रेस ने उनकी मांगों पर सहमति जताई है।

हार्दिक ने कांग्रेस के आरक्षण पर दिए गए फॉर्मूले को स्वीकार करने की बात कही और बताया कि सरकार बनने के बाद आरक्षण को लेकर प्रस्ताव पास किया जाएगा। हार्दिक ने कहा कि मुझे कांग्रेस का एजेंट कहा जाता है, लेकिन मैं कांग्रेस का नहीं जनता एजेंट हूं।

इस बीच, हार्दिक के इस कांग्रेस को समर्थन के ऐलान के बाद गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस हार्दिक व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पाटीदारों को मूर्ख बना रही है। 50 फीसद आरक्षण संभव ही नहीं है, कांग्रेस लॉलीपॉप थमा रही है।

इस दोनों नेताओं के बयानों के बाद कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, ‘हमने सुझाव दिया है, जब हम किसी को सुझाव देते हैं तो सोच समझ कर ही देते हैं। जो बातें उन्होंने हमारे सामने रखीं थीं, उसी के आधार हमने अपना सुझाव दिया है।’

नितिन पटेल के बयान पर कपिल सिब्बल ने कहा, ‘चुनाव के बाद जब भाजपा ही स्टैंड नहीं करेगी तो उनके बयान का कोई मतलब ही नहीं बनता।’

नितिन पटेल ने कहा था कि कांग्रेस ने हार्दिक पटेल को ऑफर दिया है वो संविधान के हिसाब से स्टैंड नहीं करेगा।

कपिल सिब्बल ने कहा, ‘भाजपा जनता को गुमराह करती रही है, पाटीदारों का विरोध हुआ जब उस देशद्रोह का केस किसने लगाया था। भाजपा को संविधान से कुछ लेना-देना नहीं है। भाजपा संविधान की जितनी कम बात करें उतना ही अच्छा है।’

कपिल सिब्बल ने कहा, ‘भाजपा का सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि गलत बयान दो, लोगों को गुमराह करो और चुनाव जीतो। पाटीदारों के लिए भाजपा 22 साल में क्या किया? सिर्फ देशद्रोह का मुकदमा लगाया। भाजपा ने पाटीदारों के साथ विश्वासघात किया।’

Exit mobile version