Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस ने जारी की यूपी सहित तीन राज्यों के 18 उम्मीदवारों की सूची

RAHUL

न्‍यूज डेस्‍क। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें उत्तर प्रदेश से नौ, मध्य प्रदेश से तीन और हरियाणा से छह उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है।  

हरियाणा: सिरसा से अशोक तंवर को टिकट दिया गया है जबकि रोहतक से दीपेंदर सिंह हुड्डा चुनाव लड़ेंगे। अंबाला से कुमारी शैलजा को टिकट मिला है। गुड़गांव से कैप्टन अजय सिंह यादव चुनाव लड़ेंगे जबकि फरीदाबाद से ललित नागर को उम्मीदवार बनाया गया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी को टिकट दिया गया है।

मध्य प्रदेश: भिंड से देवाशीष जरारिया, ग्वालियर से अशोक सिंह, धार से दिनेश गिरवाल को टिकट दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश: मोहनलाल गंज से आर के चौधरी, अंबेडकर नगर से उम्मेद सिंह निषाद, गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राज किशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजित प्रताप कुशवाह, चंदौली से शिवकन्या कुशवाह और भदोही से रामाकांत यादव को टिकट दिया गया है।

Exit mobile version