Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस ने कहा- ट्विटर ने मोदी सरकार के दबाव में राहुल का ट्वीट हटाया, दलित बच्ची के मामले में पीएम तोड़ें चुप्पी

rahul gandhi

rahul gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में अनुसूचित जाति की नौ वर्षीय बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या मामले में अपनी चुप्पी तोड़ें और उसके परिवार को जल्द न्याय प्रदान करें। विपक्षी दल ने यह भी आरोप लगाया कि ट्विटर ने भारत सरकार के दबाव के कारण जल्दबाजी में काम किया और राहुल गांधी के ट्वीट को हटाने तथा पीड़ित परिवार की तस्वीरें डालने के लिए उनके खाते को निलंबित कर दिया। कुछ अन्य अकाउंट जिन पर ऐसी ही तस्वीरें थीं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ट्विटर से मैं कहना चाहूंगी-डरो मत।

कांग्रेस ने कहा- जल्दबाजी में उठाया गया कदम

उन्होंने कहा, यह कदम जल्दबाजी में उठाया गया। जो हुआ उससे हम बेहद निराश हैं। यह अत्यंत चुनिंदा कदम है। जो इंसाफ मांगते हुए परिवार के साथ खड़ा हो, आप उसका ट्वीट हटा दें और उसका ट्विटर अकाउंट ब्लाक कर दें। श्रीनेत और रागिनी नायक ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार पर पीड़ित परिवार को सहायता नहीं देने का आरोप भी लगाया।

अलका लांबा ने कहा- संसद में महिलाओं की सुरक्षा पर होनी चाहिए चर्चा

दिल्ली कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने मांग की कि मानसून सत्र के दौरान संसद में महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा होनी चाहिए और एक दिन इसके लिए समíपत किया जाना चाहिए।

अमृता का दावा- यदि राहुल गांधी इस मुद्दे को नहीं उठाते तो अपराध को छिपाने का होता प्रयास

दिल्ली महिला कांग्रेस प्रमुख अमृता धवन ने समयबद्ध न्याय और छह महीने के भीतर दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि अगर राहुल गांधी ने इस मुद्दे को नहीं उठाया होता तो अपराध को छिपाने का प्रयास किया जाता

Exit mobile version