Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस नेता सरजू प्रसाद बर्मन का निधन

barman

कटनी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व एल्डरमैन सरजू प्रसाद बर्मन का आज सुबह 7 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने अपने आजाद चौक स्थित निवास पर ही अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए। उनके निधन की खबर लगते ही आजाद चौक क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में स्नेहीजनों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। श्री बर्मन ने कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर मजबूती के लिए कार्य किया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई। श्री बर्मन वर्ष 2003 में नगर निगम में एक बार एल्डरमैन भी रह चुके हैं। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर आजाद चौक स्थित निवास से निकाली गई, जिसमे बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार नदीपार मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम संस्कार पश्चात शोक सभा आयोजित हुई। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल बर्मन परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना परमपिता परमेश्वर से की।
माझी समाज ने जताया शोक
माझी समाज जिला कटनी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व एल्डरमैन सरजू प्रसाद बर्मन के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है। जिलाध्यक्ष महेश सोंधिया ने कहा कि श्री बर्मन ने समाज को एकजुट एवं मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वे हमेशा ही समाज के लिए आदर्श रहे। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।

Exit mobile version