कांग्रेस दिलवाली नहीं “डीलवाली” पीएम नरेंद्र मोदी

चित्रदुर्ग। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धुआंधार प्रचार जारी है। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में चुनावी रैली के दौरान एक बार फिर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, ‘हमेशा चुनाव जीतने के लिए गरीब-गरीब का जाप करने वाली कांग्रेस की गरीब के बेटे के प्रधानमंत्री बनने के बाद पोल खुल गई है।’

पीएम चित्रदुर्ग भाषण LIVE –

बाबा साहेब को कांग्रेस ने अपमानित किया –

कांग्रेस परिवार को निशाने पर लेते हुए पीएम ने कहा, ‘भारत के किसी भी हिस्से में जाएं, जहां भी आप जाते हैं। हर चीज का नाम एक परिवार के नाम पर रखा मिलेगा। डॉ. आंबेडकर के लिए यह एक परिवार क्या करता था? उनके पास बाबा साहेब के लिए समय ही नहीं था।’ उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब को भी कांग्रेस ने अपमानित किया। कांग्रेस ने कभी भी उन्हें स्वीकार नहीं किया। कांग्रेस के समय में एक ही परिवार के लिए भारत रत्न आरक्षित था। उनके महापरिनिर्वाण के बाद भी उन्हें यह सम्मान नहीं मिला। जब दिल्ली में अटल जी की सरकार बनी, तब जाकर बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया।

कर्नाटक में पीएम मोदी की 4 रैली –

बता दें कि चित्रदुर्ग के अलावा पीएम की आज रायचूर, जमखंडी और हुबली में भी रैली हैं। इससे पहले शनिवार को भी पीएम ने चार रैलियां की थी। बता दें कि मई की शुरुआत से ही राज्य में पीएम की एक के बाद एक रैलियां हो रही हैं। पीएम की रैली में बढ़ती भीड़ के चलते उनकी रैलियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। भाजपा ऐसा अनुमान लगा रही है कि पीएम की रैली में मौजूद जनसैलाब वोट में बदलेगा।

जाहिर है कि कर्नाटक में जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार और आक्रामक होता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। यहीं वजह है कि मतदान की तारीख से महज चंद दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।

कांग्रेस पर पीएम मोदी का वार –

शनिवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चार रैलियां की, जिसमें राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की सीट शिवमोगा भी शामिल थी। शिवमोगा के शिकारपुरा में पीएम मोदी की चुनावी रैली में उनके साथ सूबे के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा भी शामिल रहे। येदियुरप्पा शिवमोगा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक को लूटने के अलावा और कुछ नहीं किया है। 15 मई को नतीजों आने के बाद कांग्रेस पीपीपी में बदल जाएगी, जिसका मतलब है ‘पंजाब, पुडुचेरी और परिवार’। इससे पहले मोदी ने तुमकुर में रैली के दौरान राहुल गांधी और देवगौड़ा दोनों पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि 2014 में मेरे जीतने पर देवगौड़ा ने आत्महत्या का एलान किया था। उन्होंने कांग्रेस और जेडीएस के बीच गुपचुप तरीके से गठबंधन का आरोप लगाया। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान होगा और 15 को नतीजे आएंगे।

Exit mobile version