Thursday, May 21, 2026
FEATUREDमध्यप्रदेश

कांग्रेस उम्मीदवार घोषित : कोलारस से महेंद्र व मुंगावली से बृजेंद्र यादव

भोपाल। कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कोलारस से महेंद्र सिंह यादव को और मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए। कांग्रेस ने कोलारस और मुंगावली के जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए महेंद्र सिंह यादव और बृजेंद्र सिंह यादव के नाम पर मुहर लगाई। दोनों ही जगह 24 फरवरी को मतदान होना है। दोनों ही सीटें कांग्रेस की परंपरागत सीटें मानी जाती हैं। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया का खासा प्रभाव है।

इधर भाजपा ने अपने उम्मीदवार अभी भी घोषित नहीं किए हैं। आपको बता दें कि दोनों सजग का परिणाम 28 फरवरी को आएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply