Latest

कस्टम और आरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में शक्तिपुंज एक्सप्रेस से 1700 ग्राम सोना लगभग 1.07 करोड़ रूपए कीमती बरामद

जबलपुर  रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे संपत्ति, यात्री क्षेत्र और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी को कर्तव्यनिष्ठा से निभा रही है। आरपीएफ आंतरिक सुरक्षा और कानून व व्यवस्था संरक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली में एक महत्वपूर्ण हितधारक बन गई है।

IMG 20230430 WA0058

इसी कड़ी में आरपीएफ और कस्टम विभाग के संयुक्त ऑपरेशन के तहत दिनांक 28/04/2023 को आरपीएफ थाना जबलपुर पर विशेष सूचना के आधार पर इंदौर सीमा शुल्क आयुक्त समीर चितकारा के निर्देश और मार्गदर्शन में सीमा शुल्क सर्किल जबलपुर विभाग से अधिकारी आए एवं गाड़ी संख्या 11448 शक्ति पुंज एक्सप्रेस में गुप्त रूप से कार्रवाई करने आरपीएफ पोस्ट जबलपुर से संपर्क किया। उप निरीक्षक सुनीता जाट अपने स्टाफ और सीमा शुल्क सर्किल टीम के साथ स्टेशन पर घेराबंदी कर बी/2 कोच से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा जिनके नाम फैज अहमद और जमील अहमद, निवासी जबलपुर बताया एवं स्वीकार किया कि हम लोग हावड़ा से जबलपुर तक उक्त गाड़ी से सोना लेकर आए हैं। इन यात्रियों के पास 1.07 करोड़ रुपये की कीमत लगभग 1700 ग्राम का विदेशी मार्का वाला सोना जब्त किया गया और दोनों यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम नियम 1962 के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है।

पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार गुप्ता एवं प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री प्रदीप कुमार गुप्ता ने वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व मे रेल सुरक्षा बल के पूरी टीम को सराहना मिली। सयुक्त अभियान के तहत रेल सुरक्षा बल द्वारा आगे भी इसी तरह कि कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम