Site icon Yashbharat.com

कश्मीर में आतंकियों के लिए काल बनी सेना, दो अलग-अलग एनकाउंटर में 4 आतंकवादी ढेर

sena

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिलों में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए।  जम्मू कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र के पूचल इलाके में सुरक्षा बलों मे बड़ी कामयाबी हासिल की है। 

इलाके में सुरक्षाबल व आतंकवादियों के बीच चली मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर हो गए। वहीं दूसरी तरफ कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में 2 और आतंकी मारे गए।

 कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने कहा है कि पिछले 5 घंटों में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिलों में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के जोदार इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

Exit mobile version