Site icon Yashbharat.com

कश्मीर को लेकर हुमा कुरैशी ने किसे दे डाली नसीहत?

huma

वेब डेस्‍क। हुमा ने लिखा कि कृपया गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां करने से बचें. वहां भी लोग हैं, जिनमें महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, बीमार शामिल हैं. आप खुद को उनकी जगह रख कर देखें और संवेदनशील बनें

इससे पहले एक ट्वीट में अभिनेत्री ने लोगों से दयावान और सशक्त होने की अपील की थी. इसके साथ ही अभिनेता संजय सूरी ने भी ट्वीट किया कि सभी से एक अनुरोध. कई लोगों ने अपनी जान गवां दी और कई लोग इसे भुगत रहे हैं. मेरी सभी से गुजारिश है कि उनके प्रति आप प्यार, दया, ख्याल, मान-सम्मान दिखाएं. इस दौरान भद्दे संदेश उनकी मदद नहीं कर सकता.

बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी कश्मीर के हालात जानने के लिए ट्विटर का सहारा लिया. हुमा ने ट्वीट किया, ‘कोई जानता है कि कश्मीर में क्या हो रहा है? वहां परिवार में किसी से बात नहीं हो पा रही है. मैं दुआ करती हूं कि वहां सब सुरक्षित हों.’ वहीं जम्मू कश्मीर पर केन्द्र सरकार के नए निर्णय से 11 अगस्त को बकरीद के मौके पर वहां जाने की योजना बनाने वाले संशय में हैं.

Exit mobile version