कलेक्टर , SP ने किया नगर निगम के 8 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

कटनी। कलेक्टर , SP ने किया नगर निगम के 8 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण। नगरीय निकाय उप निर्वाचन वर्ष -2023 हेतु निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार 5 जनवरी की सुबह 7बजे से शाम 5 बजे तक नगर निगम के दो वार्डो में पार्षद के रिक्त पदों के लिए मतदान होगा ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने शुक्रवार को महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 8 के कनकने स्कूल स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 31, 32, 33 एवं 34 तथा राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 36 के आयुध निर्माणी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मतदान केन्द्र क्रमांक 143, 144, 145 एवं 204 की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री प्रसाद नें निरीक्षण के दौरान पेयजल एवं साफ – सफाई सहित अन्य समस्त व्यवस्थांए दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version