Site icon Yashbharat.com

कलेक्टर श्री प्रसाद का एक और नवाचार, मेडिकल स्टोर संचालक दे रहे मतदाता जागरूकता का संदेश

IMG 20230906 WA0016

Katni: कलेक्टर श्री प्रसाद का एक और नवाचार, मेडिकल स्टोर संचालक दे रहे मतदाता जागरूकता का संदेश , कटनी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित कर जिले का मतदान प्रतिशत बढाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशन में विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

मेडिकल स्टोर संचालक दे रहे मतदाता जागरूकता का संदेश

इसी क्रम में कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देशन में जिले मंे मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत नवीन नवाचार किया गया है। जिसके तहत कटनी जिला मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दवा की स्ट्रिप पर चिपकाए जाने वाली स्लिप में वोट करने की अपील की गई है।

यह नवाचार करने वाला कटनी पहला जिला है जिसमें जिले भर के मेडिकल स्टोर्स संचालकों द्वारा मरीजों की दवाओं की स्ट्रिप में वोट देने की अपील संबंधी स्लिप को चस्पा किया जाकर अधिक से अधिक मतदाताओं तक आगामी 17 नवंबर को अपने मताधिकार का उपयोग करने का संदेश पहुंचाया जायेगा।

Exit mobile version