Site icon Yashbharat.com

कलेक्टर ने लगाई स्वास्थ अमले की क्लास, जवाब नहीं दे पाए अफसर

IMG 20200823 WA0014

आशीष शुक्ला..

जबलपुर, यशभारत।  स्वास्थ अधिकारियों के लिए आज की सुबह एक नई शिक्षा दे गई जब कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि अब कोरोना से मौत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने एक-एक स्वास्थ्य अधिकारियों को उनके अनुभव के आधार पर जानकारी मांगी, ना देने पर अच्छी खासी क्लास लगाई। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी कलेक्टर के प्रश्नो का जवाब देने बगले झाँकते नजर भी आये।

सीएचएमओ को साफ शब्दों में कहा कि फीवर क्लीनिक में अभी तक चिकित्सकों की नियुक्ति क्यों नहीं की?

कलेक्टर ने स्पस्ट किया कोरोना टेक्स्ट सिर्फ डेंटल चिकित्सक नहीं मौका आने पर हर चिकित्सक के साथ ही सीएचएमओ को भी सेम्पल लेना होगा।

इसके साथ ही ग्रामीण अंचलों में टेस्टिंग बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करने के निर्देश भी कलेक्टर श्री शर्मा ने दिए।

कलेक्टर ने कोविड19 संबंधी उपयोगी दवाइयां एवं अन्य संबंधित दवाइयों के नाम पूछे उन्होंने साफ कह दिया कि प्रत्येक डॉक्टर अपने साथ बीपी की मशीन शुगर की मशीन कोविड संबंधी दवाइयां डेक्सोना इंजेक्शन साथ लेकर चलें। प्रत्येक फीवर क्लीनिक पर एमएमयू दंत चिकित्सक आरआरटी चिकित्सक के नियुक्ति अगले 3 दिनों में हो जाए।

Exit mobile version