Site icon Yashbharat.com

कलेक्टर अवि प्रसाद ने देर शाम किया भारत निर्माण कोचिंग का निरीक्षण

04

जिले के छात्रों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराने तथा शासकीय सेवाओं में बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य हेतु जिले के होनहार और प्रतिभावान युवाओं को निःप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार करने मे मदद मुहैया कराने के उद्धेश्य से शुरू भारत निर्माण कोचिंग का कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने शुक्रवार की देर शाम निरीक्षण किया।

भारत निर्माण कोचिंग शुरू करने के सूत्रधार एवं प्रणेता कलेक्टर श्री प्रसाद है।इस कोचिंग संस्था के 56 छात्र मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो रहे है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा निरीक्षण के दौरान यहां उपस्थित विद्यार्थियों से उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के सबंध में चर्चा किये जाने पर विद्यार्थियों द्वारा अवगत कराया गया कि यहां बेहतर तरीके से सुविधाएं प्रदान की जा रहीं है। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

उल्लेखनीय है कि विगत 7 अगस्त से कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन में स्थानीय केसीएस कन्या विद्यालय परिसर में प्रारंभ हुई भारत निर्माण कोचिंग का संचालन अनवरत जारी है। यहां की लायब्रेरी में 200 से अधिक प्रतियोगी पुस्तकें उपलब्ध है। इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। युवा कोचिंग के माध्यम से युवाओं को यूपीएससी, एसएससी, एमपीपीएससी, रेलवे, बैंकिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की निः शुल्क तैयारी करने का स्वर्णिम अवसर मिल रहा है।

Exit mobile version