कलम के साथ बंदूक चलाएंगे पत्रकार, मिलेगी ट्रेनिंग
BHOPAL. मध्यप्रदेश में पत्रकारों को कलम और कैमरे के साथ-साथ बंदूक चलाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय ने एनसीसी को जेनेरिक इलेक्टिव क्रेडिट कोर्स के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया है। यानी एनसीसी की वर्दी पहन कर परेड करने के नंबर भी मिलेंगे।

