MP Government Employee : भोपाल । कोरोना संकट ने मध्य प्रदेश सरकार के आर्थिक हालात इस कदर खराब कर दिए हैं कि वह कर्मचारियों की कर्जदार हो गई है। लगभग तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी सरकार पर है। इसमें 1600 करोड़ रुपये सातवें वेतनमान के एरियर की तीसरी किस्त के भी हैं, जो मई में दी जानी थी। इसी तरह 1400 करोड़ रुपये का वह पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता भी कर्मचरियों को देना है, जो स्थगित किया गया है। उधर, पेंशनर्स को महंगाई राहत देने का अभी तक निर्णय ही नहीं हो पाया है और चालू वित्तीय वर्ष में होने के कोई आसार भी नहीं हैं।
कर्मचारियों की कर्जदार हुई MP सरकार, चढ़ी 3000 करोड़ की देनदारी

