कर्नाटक LIVE: विधानसभा विधायक ले रहे शपथ, कांग्रेस के दो विधायक नहीं पहुंचे

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कर्नाटक में आज शाम 4 बजे भाजपा की येदियुरप्पा सरकार का बहुमत परीक्षण होगा। इसके विधानसभा का सत्र शुरू हो चुका है। सत्र शुरू होने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री येदियरप्पा ने सदन की सदस्यता की शपथ ली जिसके बाद अन्य विधायकों को शपथ दिलाई गई। फ्लोर टेस्ट को देखते हुए विधानसभा के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

वहीं सुप्रीम कोर्ट में प्रोटेम स्पीकर पर कांग्रेस-जेडीएस की याचिका पर सुनवाई हो चुकी है और सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस को झटका देते हुए कहा कि वो राज्यपाल के फैसले को नहीं बदल सकती और वो भाजपा का ही रहेगा। इसके अलावा कोर्ट ने बहुमत परीक्षण के दौरान इसका लोकल चैनल्स पर लाइव प्रसारण करने के निर्देश भी दिए हैं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस-जेडीएस की याचिका पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को आज शाम 4 बजे तक बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें 15 दिन की मोहलत दी थी, कोर्ट ने घटाकर 3 दिन कर दी।

Exit mobile version