Site icon Yashbharat.com

कर्नाटक: BJP की बढ़ीं मुश्किलें, 2 निर्दलीय विधायक कांग्रेस के धरने में शामिल

mcms 15

बेंगलुरुः बीएस येदियुरप्पा के कर्नाटक मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बेंगलुरु असेंबली के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और सिद्धारमैया कर्नाटक विधानसभा परिसर में गांधी की मूर्ति के पास धरने पर बैठ हैं। वहीं कांग्रेस के साथ जेडीएस के दो निर्दलीय विधायक भी धरने पर बैठे हुए हैं। निर्दलीय विधायक शंकर और नागेश शामिल हैं।इस दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि किस तरह भाजपा संविधान का अपमान कर रही है।
Yashbharat

वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर विधायक खरीदने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने अपने विधायकों को भाजपा से बचाने के लिए बेंगलुरु के ईगलटन रिजॉर्ट में ठहराया हुआ है। आपको बता दें कि आज सुबह 9 बजे राज्यपाल वजूभाई वाला ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। येदियुरप्पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने हैं।

Exit mobile version