कर्नाटक फ्लोर टेस्ट: आज छावनी बनी कर्नाटक विधानसभा

बेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के बहुमत के दावों की सच्चाई आज शाम 4 बजे सामने आ जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस-जेडीएस की याचिका पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को आज शाम 4 बजे तक बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें 15 दिन की मोहलत दी थी, कोर्ट ने घटाकर 3 दिन कर दी। वहीं अब प्रोटेम स्पीकर (अस्थाई स्पीकर) नियुक्त किए गए भाजपा विधायक केजी बोपैया को लेकर कांग्रेस-जेडीएस नए सिरे से सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। इस पर शनिवार सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी।

Exit mobile version