कर्नाटक चुनावः एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी
इंटरनेट डेस्कः कर्नाटक विधानसभा के चुनावों में 65 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही अब कांग्रेस भाजपा और जेडीएस ने सरकार बनाने के दावे शुरू कर दिये हैं। मगर टीवी चैनलों द्वारा कराए गए एग्जिट्स पोल में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा नहीं किया गया। राज्य की 224 सीटों में 222 सीटों पर मतदान हुआ।
अधिकांश टीवी चैनलों ने कांग्रेस को एकल सबसे बड़ी पार्टी बताया है। वहीं भाजपा को दूसरे और जेडीएस को तीसरे नंबर की पार्टी बताया है। कुछ चैनलों ने कांग्रेस को 97 से 115, भाजपा को 80-92, जेडीएस 22-30 सीटें दी हैं। पूर्ण बहुमत किसी भी पार्टी को 113 सीटों की आवश्यकता है। अब गठबंधन की सरकार बनती ही दिखाई दे रही है।
| CONGRESS | BJP | JDS | OTHER | |
| AAJ TAK | 106-118 | 79-92 | 22-30 | 0 |
| INDIA TV | 97 | 87 | 35 | 3 |
| ABP NEWS | 87-99 | 97-109 | 21-30 | 00-04 |
| NEWS18INDIA | 106-108 | 79-92 | 22-30 | 00-08 |

