Site icon Yashbharat.com

कर्नाटक: चित्रदुर्ग में बस में लगी आग, पांच यात्री जिंदा जले, 27 घायल

images 79

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक निजी बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है और 27 लोग घायल हो गए।

ये बस बंगलूरू से विजयपुरा जा रही थी और चित्रदुर्ग हाईवे पर आकर इसमें अचानक से आग लग गई। आग लगने के दौरान बस में 32 यात्री सवार थे।

हादसे में मरने वाले पांच लोगों में से दो बच्चे और एक महिला है।

बस में आग लगने का कारण इंजन में दिक्कत बताया जा रहा है। हिरियुर की एसपी राधिका ने हादसे की जगह का जायजा लिया।

घायल हुए 27 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Exit mobile version