Site icon Yashbharat.com

कर्नाटक के राज्यपाल पर सबकी निगाहें, जानिए कौन हैं गवर्नर वजुभाई वाला

unnamed 3 1

वेब डेस्क। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। 224 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं कांग्रेस के खाते में 78 और जेडीएस की झोली में 38 सीटें गई हैं। सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 113 है।

पर्याप्त संख्याबल नहीं होने के बावजूद भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने प्रदेश के राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा ठोंका है। वहीं कांग्रेस के समर्थन के बाद जेडीएस के कुमारस्वामी को भी गठबंधन सरकार बनाने की उम्मीद जगी है और उन्होंने भी राज्यपाल से मुलाकात की है।

इस तरह अब गेंद पूरी तरह से राज्यपाल वजुभाई वाला के पाले में है। माना जा रहा है कि वे चुनाव आयोग से आधिकारिक परिणाम मिलने के बाद स्वविवेक से निर्णय करेंगे और संबंधित पक्ष को सरकार बनाने तथा नियत समय में सदन में बहुमत साबित करने का आदेश देंगे। जानिए कौन हैं वजुभाई वाला, जिन पर टिकी हैं सभी की निगाहें-

 मूल रूप से गुजरात के रहने वाले वजुभाई वाला का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पुराना नाता रहा है। संघ में रहते हुए 1971 में वे जन संघ में शामिल हुए थे। 80 के दशक में वे राजकोट के मेयर भी रहे।
Exit mobile version